रिपोर्ट – अमित कुमार!
इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने आज बिहार विधान परिषद के सभापति से मुलाकात कर दो नव निर्वाचित विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने सभापति को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि एमएलसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करने वाले बंशीधर बृजवासी और राहुल राज ने जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
राजद नेता और विधान परिषद में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि ये कदम संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है। इंडिया गठबंधन की मांग है कि दोनों विधान पार्षदों की सदस्यता तत्काल रद्द की जाए।
बाइट – अब्दुल बारी सिद्दीकी, मुख्य सचेतक, विरोधी दल, बिहार विधान परिषद



