मधुबनी-सिर कटे शव कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा


दोस्त ने हत्या की साजिश कर शराब व गांजा पिला कर किया बेहोश, फिर मारी गोली तत्पश्चात सिर काट कर लगाया ठिकाना

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में दो सितंबर को साइफन नहर पुल के पास मिले सिर कटे शव के सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान बताते हुए कहा कि घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त आलोक कुमार और विकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य सहयोगी अभी फरार हैं। घटनाक्रम दो सितंबर की सुबह करीब 7:15 बजे खजौली थाना अंतर्गत सायफन नहर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद होने से संबंधित है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एफएसएल और श्वान दस्ता की टीम के मदद से मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जाँच में मृतक की पहचान ललन कुमार, पिता कारी सदाय, गांव बघमरिया, थाना लौकहा के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ मधुबनी ने एसडीपीओ सदर-02 कामनी कौशल के नेतृत्व में विशेष जाँच दल (एसआईटी) गठित की। जिस टीम में सामिल खजौली थानाध्यक्ष सपन कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई करते हुए हत्या कांड मे संलिप्त दो अपराधियों को दबोचा लिया। जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां दोनों अभियुक्तों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आगे पूछताछ में ललन कुमार ने बताया कि उसके साथी आलोक, कन्हैया, नरेश, विवेक व विकाश शराब तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे है। कुछ दिन पूर्व लौकहा पुलिस ने एक वायरल वीडियो के मामले में ललन कुमार से पूछताछ भी की थी। जिस पूछताछ में उसने साथियों के नाम बता दिए थे। इससे नाराज होकर सभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। रचे गए सिज के तहत एक सितंबर की दोपहर आलोक ने ललन को बेलही पुल बुलाया और उसे ‘धुनी गाछी’ (खुटौना थाना क्षेत्र) ले जाकर गांजा व शराब पिलाकर बेहोश कर दिया गया। बाद में विवेक की बुलेट पर ललन को बैठाकर नरेश खजौली थाना क्षेत्र के नहर किनारे सुनसान जगह ले गया, जहाँ सिर में गोली मारकर मारने के बाद सिर धड़ से अलग कर दिया गया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से कटा सिर को टी-शर्ट में लपेटकर छुपा दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान आलोक कुमार, पिता अवधेश साह, गांव खुटौना बाजार, थाना खुटौना, जिला मधुबनी, विकाश कुमार सिंह, पिता जयकांत सिंह, गांव सिहुला, थाना खुटौना, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारों दोनो अपराधीयो से आवस्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार कन्हैया कुमार, नरेश कुमार कामत और विवेक सहनी की गिरफ्तारी व कटे सिर की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join us on: