हंसडीहा पुलिस की सक्रियता से गोड्डा से चोरी की गई बोलेरो पिकअप वैन बरामद

SHARE:

दीपक कुमार की रिपोर्ट

सरैयाहाट(दुमका)

शुक्रवार की रात गोड्डा नगर थाना की सूचना पर हंसडीहा पुलिस ने चोरी का एक बोलेरो पिकअप वैन बरामद किया है|हंसडीहा थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें शुक्रवार की रात नगर थाना प्रभारी गोड्डा से सूचना मिली कि गोड्डा से वाहन चोरी ने एक बोलेरो पिकअप वैन संख्या JH17H 1994 की चोरी कर ली है और वे हंसडीहा की ओर भाग रहे है| सूचना मिलने के उपरांत गोड्डा हंसडीहा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस चेकिंग देखकर चोरो ने बोलेरो को वापस गोड्डा की ओर घुमा लिया और भागने का प्रयास करने लगे| हंसडीहा पुलिस की टीम ने वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया| थोड़ी दूर भागने के बाद चोरों ने हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित बारीडीह गांव के पास बोलेरो पिकअप वैन को सड़क किनारे लगा दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए|हंसडीहा पुलिस ने उपरोक्त वाहन को बरामद कर सुरक्षार्थ हंसडीहा थाना में ला कर रखा है।

Join us on:

Leave a Comment