रिपोर्ट – मलय झा!
पूर्णिया पुलिस ने करीब सवा करोड़ (अनुमानित कीमत) का गाँजा किया जब्त, तस्करों को भी दबोचा!
पूर्णियाँ के सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार गांजा तस्करों को 246 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर ने कहा कि सदर थाना, एसटीएफ और डीआईओ टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि फारबिसगंज से एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा आ रहा है। जब सदर थाना के गुलाबबाग जीरो माइल के पास दोनों कार को रोक कर जांच की गई तो उसमें पैकेट में कुल 246 किलो गांजा जिसका मूल्य करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपए है पकड़ा गया। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह सभी चारों तस्कर फारबिसगंज का रहने वाला है। चारों का नाम सोनू कुमार, मोहम्मद खुर्शीद, अनंत कुमार और अवधेश मंडल है। इसके पास से दो कार और तीन मोबाइल भी बरामद हुआ है । इसमें दो अपराधियों का पूर्व से भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। इन तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गांजा
अररिया के फारबिसगंज से कटिहार के कुरसेला की तरफ ले जाया जा रहा था गांजे की खेप!



