सासाराम- कर्नाटक में बंधुआ मजदूर बने व्यक्ति को मुक्त करा, कर्नाटक पुलिस ने किया डीएम के सुपुर्द!

SHARE:

रिपोर्ट- कुमार रवि!

रोहतास के एक युवक को कर्नाटक में बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराकर कर्नाटक पुलिस बिहार ले आई और जिलाधिकारी के सुपुर्द कर दिया!

मामला डेहरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव का 23 वर्षीय युवक विकास राज पिता श्रवन राम रोजगार की तलाश में कर्नाटक के चामराजनगर गया था, जहाँ हानुर तालुक के एक गन्ने के खेत में उसे बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया था।

सूचना के आधार पर कर्नाटक पुलिस ने खेत पर छापेमारी की। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक वहां कई मजदूरों से बिना मजदूरी दिए जबरन काम कराया जा रहा था। इसी कार्रवाई में रोहतास के युवक को भी रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के बाद कर्नाटक पुलिस की टीम युवक को लेकर रोहतास समाहरणालय पहुंची और जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को सुपुर्द कर दिया।

प्रशासन अब युवक से पूछताछ कर यह पता लगा रहा है कि उसे कर्नाटक कैसे ले जाया गया और उसके साथ वहां किस तरह का व्यवहार किया गया।

Join us on: