रिपोर्ट – मलय झा!
ठाकुरगंज प्रखंड के जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित SSB 19वीं वाहिनी के गिलहाबाड़ी में संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान चयन मंडल ने सरकारी इंसास राइफल से अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर ठाकुरगंज पंकज कुमार और SSB के DIG मौके पर पहुंचे।
FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद जवानों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार घटना रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच संतरी ड्यूटी के दौरान हुई।
घटनास्थल से इंसास राइफल का एक खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है।
मृतक जवान चयन मंडल, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दीघा मोहन कोस्टल थाना क्षेत्र के जगाई बासन गांव के रहने वाले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बाइट,, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 मनोज कुमार




