कटिहार- क़ब्र खोदकर निकाला गया शव, मृतक की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रिंस कुमार!


कटिहार में कब्र खोदकर एक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया। मृतक की पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कब्रिस्तान में दफन एक व्यक्ति के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मो. कमरूल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात कमरूल की मौत उसके ससुराल में हुई थी। परिजनों की ओर से मौत की अलग वजह बताई गई थी। इसी बीच घटना से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया।
रविवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मामले को लेकर मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट सोनू कुमार भगत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान में दफन शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना है। इसी सूचना के आधार पर वे मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से शव ज्यादा डिकंपोज नहीं हुआ था। फिलहाल फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
वहीं, मृतक की मां ने बताया कि कमरूल अपनी ससुराल में ही रहता था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शराब का सेवन करता था और ससुराल वालों की ओर से उन्हें शराब पीने के कारण मौत होने की बात बताई गई थी।
अब वायरल वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
BYTE__ सोनू भगत मजिस्ट्रेट

Join us on: