अब बाग बगीचे में भी होने लगा शराब का अवैध कारोबार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जगदीशपुर बैजानी के बगीचे से हुई 14 बोतल शराब की बरामदगी!

शराब तस्करों पर नकेल कसने के प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद धंधेबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब तस्कर नए-नए पैतरे आजमा कर पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अपना धंधा चला रहे हैं। शुक्रवार को बायपास टीओपी के अंतर्गत बैजानी में शिव मंदिर के पीछे एक बगीचे से बोरे में बंद 14 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। उत्पाद विभाग के उपाधीक्षक प्रमोद शाह, एसएचओ विश्व बंधु कुमार ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर शराब का यह जखीरा बरामद किया है। शराब की ये बोतलें किसने रखी थी पुलिस इसका पता लगा रही है। शराब की इन बोतलों पर सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश लिखी है। एसएचओ विश्व बंधु ने कहा कि जल्द से जल्द शराब तस्करों की गिरफ्तारी होगी।

Join us on:

Leave a Comment