घपले और घोटालों के चर्चित भागलपुर निगमडिप्टी में मेयर, पार्षद से लेकर सफाईकर्मी तक आंदोलन के मूड में!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

घपले और घोटालों के चर्चित भागलपुर निगम की समस्या हरि अनंत हरि कथा अनंता की तरह है जहां डिप्टी मेयर, पार्षद से लेकर सफाईकर्मी तक आंदोलन मोड में हैं। शुक्रवार को 13 महीनों से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे, जबकि ट्रेड लाइसेंस घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। सफाई कर्मियों का कहना है हमलोगों को 13 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हमारे समक्ष भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। जिलाधिकारी के लिखित आश्वासन के बावजूद निगम के अधिकारी टाल मटोल कर कर हैं। हमारे बच्चे भूख से विलख रहे और निगम हमें आश्वासन की घुट्‌टी पिला रहा है। वहीं दूसरी ओर डिप्टी मेयर के साथ पार्षद एकजुट होकर ट्रेड लाइसेंस घोटाले में शामिल आरोपियों को सजा दिलाने पर आमदा है। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कहा नगर आयुक्त द्वारा आरोपित कर्मचारियों को सिर्फ राशि की रिकवरी के लिए नोटिस देना काफी नहीं है प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment