धीरज शर्मा की रिपोर्ट
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर ने बिना मास्क लगाए लोगों को गुलाब फूल एवं मास्क देकर चलाया जागरूकता अभियान!
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने गांधीगिरी दिखाकर लोगों को कोरोना से सतर्क रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। कोरोना और नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर यात्रियों को गुलाब का फूल देकर उनसे मास्क पहनने की अपील की। शुक्रवार को भागलपुर बस स्टैंड पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पदाधिकारी और कर्मियों ने बिना मास्क लगाए यात्रियों को गुलाब का फूल भेंट देकर उनसे मास्क लगाने की अपील की। जागरुकता अभियान के दौरान लोगों के बीच मुफ्त में मास्क भी वितरित किए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने कहा विना मास्क लगाए यात्रियों को टिकट भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा विभाग का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा और कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक टिप्स दिए जाएगें।




