शेखपुरा- केंद्रीय विद्यालय का भव्य उद्घाटन,सांसद अरुण भारती ने किया शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!

-शेखपुरा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सौगात देते हुए गुरुवार को क्षेत्रीय सांसद और लोजपा के बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने केंद्रीय विद्यालय का आधिकारिक उद्घाटन किया यह विद्यालय फिलहाल अभ्यास मध्य विद्यालय परिसर स्थित मॉडल स्कूल भवन में संचालित होगा- स्थायी भवन के निर्माण के लिए नगर क्षेत्र के जमुआरा में जिला प्रशासन द्वारा 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है इस विद्यालय में बालबाड़ी से लेकर पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी जिसके लिए नामांकन और शिक्षकों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है-उद्घाटन समारोह में विधान पार्षद ललन प्रसाद जिलाधिकारी शेखर आनंद एसपी हिमांशु, केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपयुक्त, डीईओ डॉ. तनवीर आलम और लोजपा रा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे-पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद अरुण भारती ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय लाने में थोड़ी देर हुई, मगर दुरुस्त हुई. उन्होंने जिला प्रशासन और लोजपा रा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के साथ जिला वासियों के अथक प्रयास की सराहना की-इस दौरान उन्होंने आरक्षण और अनुसूचित जाति में वर्गीकरण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री एवं एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोला-सांसद ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007 में बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए जीतन राम मांझी ने दलित और महादलित का वर्गीकरण किया था लेकिन महादलित के नाम पर मिलने वाले सभी लाभों का फायदा केवल उनके अपने परिवार ने उठाया -लोजपा नेता ने मांझी पर नीतिगत बात को निजी और व्यक्तिगत स्तर पर ले जाने का गंभीर आरोप भी लगाया!

बाईट -जम्मू संसदीय क्षेत्र सांसद अरुण भारती-शेखपुरा

Join us on: