पटना पुलिस ने अपराध की योजना बम रहे 3 बदमाशों को हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना पुलिस की सतर्कता से संभावित आपराधिक घटना की योजना विफल। अवैध हथियार के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध।

दिनांक 08.09.2026 की रात्रि करीब 20:00 बजे मेहंदीगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहे हैं एवं किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

बरामदगी:
01 देशी पिस्टल
02 मैगजीन
01 देशी कट्टा
02 मोबाइल फोन
₹14,500 नकद

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी पाया गया है।

अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में सुश्री शैलजा नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना, द्वारा दी गई बाइट….

Join us on: