:- रवि शंकर अमित/बबलू राय की रिपोर्ट!
बेगूसराय: गंगा के हाईएस्ट लेवल पर पहुँचते ही गिरीराज सिंह ने की आपात बैठक! सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में है और लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही साथ पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। इसी करी में आज वह तेघड़ा अनुमंडल परिसर में तेघड़ा एवं बछवारा प्रखंड के पदाधिकारी के साथ गंगा के हाईएस्ट लेवल पर पहुँचते ही की आपात बैठक। जिसमें पदाधिकारी की लापरवाही पर सांसद गिरिराज सिंह खासे नाराज दिखे, तथा उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निवारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी इसे प्राथमिकता से लें। जिन जगहों पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है वहां तुरंत कम्युनिटी किचन शुरु करें, पशुओं के लिए चारे एवं नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि आवागमन सहज हो सके । साथ ही साथ उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं किसी प्रकार की परेशानी सामने आती है तो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं तेघरा के एसडीओ से लोग डायरेक्ट संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं,और पदाधिकारी के द्वारा उसका जल्द निवारण भी किया जाएगा । गौरतलब है कि बछवारा प्रखंड के चमथा बिशनपुर दादूपुर समेत कई इलाके गंगा के बाढ़ से प्रभावित हैं वहीं तेघरा प्रखंड के भी रात गांव निपानिया मथुरापुर भगवानपुर चक्की सहित एक बड़ी आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। खासकर केंद्रीय मंत्री ने कम्युनिटी किचन को अभिलंब शुरू करने के लिए निर्देशित किया है और लाइटिंग की व्यवस्था भी सुचारु करने के लिए निर्देश दिए गए हैं । बैठक में तेघरा के विधायक रजनीश कुमार एवं बछवारा के विधायक सुरेंद्र मेहता भी शामिल थे साथ ही साथ तगड़ा के एसडीओ नीरज सिंहा एवं दोनों ही प्रखंड के सभी आला पदाधिकारी बैठक में शामिल थे ।
बाईट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री




