बेंगलुरु-पूज्य श्री श्री रवि शंकर के सानिध्य में मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने किया बिहार महोत्सव का शुभारंभ!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के साथ माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी ने ने दीप प्रज्ज्वलित कर चार दिवसीय ‘बिहार महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया।

यह महोत्सव बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, कला और प्रतिभाओं को देशभर में नई पहचान देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर प्रवासी बिहारवासियों से अपनी मातृभूमि के विकास में सक्रिय योगदान देने और ‘विकसित बिहार’ के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।

‘बिहार महोत्सव’ के आयोजन एवं बिहार की संस्कृति को वैश्विक मंच देने के लिए पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का हृदय से आभार।

Join us on: