:- रवि शंकर अमित!
राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश एवं कैंडल मार्च
राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ केवल शब्द नहीं, बल्कि मां भारती के प्रति हमारी श्रद्धा, स्वाभिमान और राष्ट्रभाव का प्रतीक है: जितेंद्र सिंह
भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं द्वारा ‘वन्दे मातरम्’ के प्रति कथित अमर्यादित आचरण के विरोध में आज शाम आक्रोश मार्च का आयोजन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि पटना सहित प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर माफी की मांग की। मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य नेताओं द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के अपमान के विरोध में नारेबाजी की गई और माफी की मांग की गई।
इस अवसर पर श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 1937 में मुस्लिम लीग के दबाव में आकर वन्दे मातरम् को दो भागों में विभाजित कर दिया था, जिसका परिणाम देश के विभाजन के रूप में सामने आया। उन्होंने आगे कहा कि तुष्टिकरण और विभाजनकारी मानसिकता वाली कांग्रेस आज एक बार फिर वन्दे मातरम् के मूल स्वरूप को गाने से इनकार कर रही है। यह देश की एकता और अखंडता को खंडित करने की नई साज़िश है। देश अपनी आजादी के 80 वर्ष मना रहा है, लेकिन कांग्रेस अभी भी गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं आ पाई है। युवा मोर्चा मांग करता है कि कांग्रेस नेतृत्व देश और देशवासियों से राष्ट्रीय गीत के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। आज भी मुस्लिम वोटबैंक के चक्कर में उसी भंवर में फंसी कांग्रेस उसी कुत्सित मानसिकता को आगे बढ़ा कर नफ़रत का बाज़ार बढ़ा रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, मुकेश यादव, राहुल देव, प्रशांत बंटी,शिवम् सिंह, सुशांत सिंह, कुणाल सिंह, श्रीराम शर्मा, सोनू , वरुण राज सिंह, वरुण सिंह, अंकित, शीतेष रमन, अभिनव शर्मा, श्याम बाबू आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यालय, भारतीय जनता युवा मोर्चा
बिहार प्रदेश




