:- रवि शंकर अमित!
पटना, 16 अगस्त 2026 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्रा पार्क, पटना में स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ० प्रमोद कुमार, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र ग्रान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।




