पटना- पहले बुलाया फिर कर दी गोलियों की बौछार, युवक को लगी 5 गोलियां, हालत गंभीर, जाँच में जुटे एसपी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी मलाही गांव में गंगा नदी के किनारे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भूनकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घायल युवक की पहचान अकबरपुर रोड निवासी रौशन पांडेय उर्फ करका बाबा के रूप में हुई है।
बुलाकर मारीं 4-5 गोलियां, लहूलुहान होकर गिरा युवक:
घायल रौशन पांडेय ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उसे किसी बहाने से गंगा किनारे बुलाया था। वहां पहुंचते ही उन लोगों ने अचानक उस पर 4 से 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगते ही रौशन लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। गोलीबारी की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में कराया गया भर्ती:
स्थानीय लोगों ने युवक को खून से लथपथ और गंभीर हालत में देखकर तत्परता दिखाई। उन्होंने उसे तुरंत बाइक पर बिठाया और आनन-फानन में इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और उसकी गंभीर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, हमले का कारण फिलहाल अस्पष्ट:
घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और दलबल के साथ पहले घटनास्थल तथा उसके बाद अनुमंडल अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित युवक और वहां मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल, इस जानलेवा हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की जल्द से जल्द पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है की पहले से भी कई मामले दर्ज है।और जेल भी जा चुका है।

बाइट – स्थानीय

Join us on:

और पढ़ें