SSB ने सीमांत मुख्यालय पटना में किया ध्वजरोहण समारोह का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पटना द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सीमांत मुख्यालय के परिसर स्थित कर्पूरी ठाकुर सदन, आशियाना-दीघा रोड में किया गया। समारोह के दौरान श्री निशीत कुमार उज्जवल, भा.पु.से., महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय पटना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर महानिरीक्षक ने सभी बलकर्मियों एवं उनके परिजनों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बलकर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 बलकर्मियों को महानिदेशक पदक तथा 41 बलकर्मियों को महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित बलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए बधाई दी गई। सशस्त्र सीमा बल का यह आयोजन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला रहा। समारोह में बल के अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Join us on: