रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना से पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने देशवासियों बिहार के लोगों और सभी धर्मों के भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने अपनी जान देकर हमें आजादी दिलाई और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उस आजादी की रक्षा करें और देश को आगे बढ़ाएं तेज प्रताप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नौजवान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं उन्हें इतिहास से सीखना चाहिए और शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए उन्होंने कहा कि जब तक युवा आगे नहीं आएंगे तब तक देश का विकास संभव नहीं है इसलिए शिक्षा रोजगार और एकता पर ध्यान देना जरूरी है प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि देश को छोटी सोच से नहीं चलाया जा सकता देश को बड़ी सोच बड़े विजन और बड़े फैसलों की जरूरत है जनता अब समझदार हो चुकी है और वह खुद तय करेगी कि कौन सही दिशा में काम कर रहा है और कौन केवल बातें कर रहा है उन्होंने बांकेपुर और दतिया के चुनाव परिणामों का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे यह साफ हो गया है कि भाजपा का कोई स्थाई गढ़ नहीं होता और बिहार से इस बदलाव की शुरुआत हो चुकी है जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है और वह अब विकल्प चाहती है तेज प्रताप ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पूरे देश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं और अब कोई भी किसी को डरा कर दबा कर नहीं रख सकता क्योंकि सभी लोग आजाद हैं और अपने अधिकारों को जानते हैं उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल आम लोगों की आवाज बनेगा और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम करेगा अंत में उन्होंने फिर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश में भाईचारा शांति और तरक्की की कामना की



