रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिलेके नरहिया थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर तीव्र कार्रवाई करते हुए 02 अवैध देशी कट्टा व 05 जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भपटियाही स्थित लक्ष्मी हार्डवेयर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार सहित घूमते देखा गया, जिसेने पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान यूवक ने अपना नाम अजय कुमार साह, पिता पूजन साह, गांव छजना, थाना नरहिया, जिला मधुबनी बताया। पकड़े गए यूवक की तलाशी लेने पर उसके कमर के बाएँ तरफ पैंट में लकड़ी से निर्मित एक देशी कट्टा और दाहिने तरफ लोहे व लकड़ी से निर्मित एक अन्य देशी कट्टा बरामद किए गए। वही पैंट की जेब से 05 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद 02 देशी कट्टा व 05 जिंदा कारतुस को लेकर पुलिस द्वारा बैद्ध कागज़ मागे जाने पर कोई वैध दस्तावेज अभियुक्त द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस के बाद पुलिस द्वारा दोनो देशी कट्टा एवं कारतूस को कब्जे मे लेकर पकड़े गए यूवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निर्लेश कुमार सिंह व पुलिस बल द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई के लिए तत्परता के साथ मौके पर पहुँच कर कार्रवाई की गई। जब्त किए गए देसी कट्टा और कारतूस की जब्ती सूची तैयार कर अजय कुमार साह को कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत विधवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां घटना के संबंध में नरहिया थाना कांड संख्या 84/26 अवैद्ध हथियार रखने के आरोप मे विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारं कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए यूवक की अपराधीक इतिहास खंगाले जाने पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से ही घोघरडीहा थाना कांड संख्या 91/24 मे हत्या से संबंधित, वांछित अभियुक्त पाया गया। पुलिस रिकॉर्ड मे यूवक का आपराधिक इतिहास दर्ज है। वहीं, जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर दें, ताकि शीघ्र और प्रभावी कार्यवाही की जा सके।



