बक्सर-वेतन नहीं तो सफाई नहीं, 15 अगस्त से पहले कूड़े से पटा शहर!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट..

“15 अगस्त की तैयारी जोरों पर… लेकिन बक्सर की सड़कों पर तिरंगा नहीं, कूड़े के अंबार लहरा रहे हैं!
सफाई कर्मचारियों के वेतन न मिलने से पूरा शहर हड़ताल की चपेट में है। हर गली, हर मोहल्ला कचरे से पट गया है।
क्या कल झंडातोलन के दिन बक्सर बदबू के साथ आजादी मनाएगा?

“बक्सर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने काम बंद कर दिया है। नतीजा… शहर की हालत बद से बदतर।
स्टेशन रोड से लेकर गोला बाजार, मेन मार्केट से लेकर कॉलोनियों तक… हर तरफ कूड़े का अंबार लगा है। नालियां जाम हैं, बदबू से लोगों का जीना मुहाल है।
कर्मचारियों का कहना है 3 महीने से वेतन नहीं मिला। पेट की आग बुझाने के लिए उन्हें हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा।”
बाईट- सफाई कर्मचारी नगर परिषद बक्सर

Join us on: