नए एसपी अशोक मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण ,कहा क्राइम कन्ट्रोल पहली प्राथमिकता

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा –

एंकर–नालंदा के 45 वें एसपी के रूप में अशोक मिश्रा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है । पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया कर्मियों से रु ब रु होते हुए उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल और लोगों की समस्या सुनना और उसका निदान करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी । थाने में हर आने वाले फरियादियों की फरियाद हर हालत में थानाध्यक्ष को सुनी होगी । यदि जनता को लगे कि उनकी समस्या का निदान थाना स्तर पर नहीं हो रहा है तो वह सीधे हमसे भी मिल सकते हैं । थाने में बैठ कर इलाके पर नजर रखने वालों को अब खैर नहीं । ठंड के समय में चोरी समेत अन्य तरह की घटनाएं बढ़ जाती है । ऐसे में उन्हें नियमित गश्ती कर बेहतर पुलिसिंग दिखाना होगा । कर्तव्य पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शराब और बालू माफिया पर लगातार कार्रवाई की जाएगी । हमारे पदभार ग्रहण करने के बाद जिले को लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं । थाना या जो भी फरियादें हमसे मिलने आए तो मिलकर जाए तो उनके चेहरे पर आसूं के जगह मुस्कुराहट रहे । पर्यटक स्थलों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment