नशा मुक्ति और स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

“जीवन रक्षक” नालंदा टीम द्वारा अविनाश गिरि इंग्लिश क्लासेस के प्रांगण में नशा मुक्ति और स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में नवीन कुमार पांडेय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी (नालंदा) और अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात (नालंदा) द्वारा नशा मुक्ति के लिए बच्चों को शपथ दिलाया गया साथ ही साथ स्वच्छता के प्रति छात्रों को सजग रहने का संकल्प दिलाया। श्री नवीन पांडेय ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि हर बुरा नशा समाज के लिए खतरनाक है। नशे की चपेट मे आज की युवा पीढी को न तो आना चाहिए और न ही किसी को आने देना चाहिए। स्वच्छता के लिए भी हम सब संकल्प लें और हर जगह सफाई रखें। अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात ने ट्रैफ़िक के नियमों के बारे में जनकारी दी और सबको ट्रैफ़िक नियम को पालन करने के साथ साथ अपने आस पास के लोगों को जागरुक करने को कहा और सबने मिलकर यह शपथ लिया की खुद के साथ साथ औरों को भी जागरुक करने का काम करेगें और बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति के कार्यक्रम को सफल बनायेगे और जो गलत करेगा उसकी सूचना जिला प्रशासन को देंगे।
छात्र – छात्रायों ने एक से बढ़कर एक स्लोगन और कविता की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया।

Join us on:

Leave a Comment