बेगूसराय में करोना मरीज की संख्या 11 पहुंच गई है

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में कोरोना मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है ऐसे में हर जगह मास्क की चेकिंग अभियान भी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बरौनी जंक्शन पर बरौनी जीआरपी के द्वारा मॉस्क जागरूकता अभियान के साथ-साथ मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया । आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि प्लेटफार्म पर पुलिस के जवान हर यात्री को मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं कई यात्रियों के द्वारा मास्क के नहीं लगाया गया था जिन्हें हिदायत देकर मास्क लगाने को कहा गया। बेगूसराय में सोमवार को भी 8 कोरोना के नए मरीज मिले हैं जिसके बाद मरीजों की संख्या 11 हो गई है जिला प्रशासन के द्वारा भी लगातार अब जिले भर में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मास्क का प्रयोग करें ताकि कोरोना से बचा जा सकें।

Join us on:

Leave a Comment