तिरंगा मय हुआ मोकामा, गुंजा भारत माता की जय का उद्घोष, देशभक्ति से माहौल ओतप्रोत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा में गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद व मोकामा नगर परिषद के सभापति निलेश माधव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने कई किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली , जिससे पूरा मोकामा नगर परिषद क्षेत्र तिरंगा मय नजर आ रहा था, इसके साथ ही भारत माता की जय के उद्घोष ने माहौल को देशभक्ति से ओत प्रोत कर रखा था!
इस भव्य यात्रा का आगाज मोकामा बाजार के तिराहा स्थित शहीद सुनील कुमार के स्मारक से शुरु हुआ जो पुरे बाजार होते हुये अमर शहीद प्रफुल्ल चंद्र चाकी द्वार पर उन्हें नमन करते हुये, मोकामा रेलवे स्टेशन तक गया, फिर वहाँ से मोकामा थाना होते हुये पुरे नगर का भ्रमण कर, मोकामा बाजार में आकर समाप्त हुआ! मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल रंजन और मनोज मोलदियार, नरेश साहू सहित कई गणमान्य और आम नागरिकों की सहभागिता के साथ यह भव्य यात्रा संपन्न हुआ!
जिससे पुरे गुरुवार का दिन देशभक्ति की भावना से मोकामा नगर परिषद और ग्रामीण क्षेत्र तक  सराबोर रहा! भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद ने इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिये युवाओं को खास तौर से धन्यवाद कहा तो वहीं सभापति निलेश माधव ने इस यात्रा में शामिल सभी आम आवाम व विशिष्ट जनों का शुक्रिया अदा किया!

Join us on: