:- रवि शंकर अमित!
पटना :- मोकामा। मोर इंग्लिश गांव में चाय की दुकान चलाने वाले पिंकू पासवान उम्र (47) की ठनका गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिंकू पासवान लकड़ी लाने के लिए आरा मशीन की ओर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।
वहीं, परिजनों का कहना है कि पिंकू पासवान की मौत ठनका गिरने से हुई है। सूचना पर मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा जा रहा है।
बाईट – डॉक्टर सुनीता कुमारी रेफरल अस्पताल मोकामा
मृतक के परिजन




