लखीसराय- जिले में अलग अलग ईलाके में वज्रपात से 3 की मौत एक झूलसा।

SHARE:


रिपोर्ट:संतोष कुमार पाण्डेय!

लखीसराय। जिले में मौसम खराब होने के बीच अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना चानन थाना क्षेत्र के शिवडीह और बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के पांचवीघा बहियार में हुई। बताया जाता है कि चानन थाना क्षेत्र के शिवडीह में अनील पंडित की पत्नी अनुसुधा देवी वज्रपात की चपेट में आ गईं। वहीं बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के पांचवीघा बहियार में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय कोमल कुमारी, पिता सुल्तान यादव और रूदो देवी, पति श्री यादव, दोनों निवासी बन्नूबगीचा की मौके पर मौत हो गई। वहीं धनमंती देवी, पति सुल्तान यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल धनमंती देवी को इलाज के लिए लखीसराय भेजा गया है।
वज्रपात की घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

Join us on: