पटना- मंत्री सुनील कुमार एवं लेसी सिंह ने जदयू कार्यालय में की जनसुनवाई!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

राजधानी पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आज जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि आज ग्रामीण विकास कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सुना गया है। समस्याओं के समाधान और उनके निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, राज्य में अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि बिहार में वर्ष 2005 से एनडीए की सरकार है। सरकार ने अपराध पर लगाम लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई अपराध होता है तो पुलिस कड़े कदम उठाती है और अपराधियों को कानून के तहत सजा दिलाने का काम किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा शराबबंदी कानून को लेकर उठाए गए सवाल पर सुनील कुमार ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत वक्तव्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू है और सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार काम कर रही है।

बाइट – सुनील कुमार, मंत्री बिहार सरकार

Join us on: