रिपोर्ट- अमित कुमार!
छात्र नेता दिलीप कुमार इन दिनों TRE-4, BSSC, BET, BPSC और दारोगा भर्ती को लेकर फिर से आंदोलन की बात कर रहे हैं।
छात्र नेता दिलीप कुमार उनका कहना है कि सरकार लगातार अभ्यर्थियों को सिर्फ आश्वासन दे रही है लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा। सबसे ज्यादा मुद्दा BPSC TRE-4 का है। लाखों अभ्यर्थी दो साल से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। BPSC के कैलेंडर में परीक्षा और रिजल्ट की तारीख पहले ही तय थी लेकिन अब तक विज्ञापन नहीं निकला। फरवरी में BPSC ने कहा था कि अधियाचना मिल गई है और जल्द नोटिफिकेशन आएगा पर वो भी नहीं आया। इसी देरी की वजह से हजारों छात्रों की उम्र सीमा खत्म होने के कगार पर है।
इसी मांग को लेकर 8 मई को पटना में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च निकाला गया था और दिलीप कुमार उसका नेतृत्व कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हो गई थी, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और दिलीप कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। करीब 16 दिन बाद पटना सिविल कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। दिलीप कुमार का आरोप है कि सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है और वादे करके मुकर जा रही है।
अब उन्होंने ऐलान किया है कि अगर जल्द TRE-4 का नोटिफिकेशन नहीं आया और BSSC, BET, दारोगा समेत सभी भर्तियों में 90 फीसदी डोमिसाइल लागू नहीं हुआ तो बिहार में महा आंदोलन होगा। इसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज से विधानसभा तक मार्च करेंगे।




