नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : नवादा में विगत एक जनवरी से पड़ रहे कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है । शाम जल्दी और सुबह देर से होने पर दैनिक कार्यों में परेशानी हो गयी है । आज सुबह पूरा नवादा घने कोहरे की आगोश में है। कोहरा इतना घना था कि 100 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। घने कोहरे में चालक अपने वाहन की हेड लाइट जलाकर धीरे धीरे जाना ही मुनासिब समझ रहे थे। अगर आज की न्यूनतम तापमान की बात करें तो 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस हाड़ कपकपाने वाली ठंड से हर तबके के लोग प्रभावित हैं। बर्फीली हवाएं भी लोगों को काफी परेशान कर रही है। शाम ढलते हीं लोग घरों में दुबक जाते हैं और सुबह देर से उठ रहे हैं । हालांकि जिला प्रशासन द्वारा स्कूली छात्रों की छुट्टी दे दी गयी है । बहरहाल ठंड से लोग परेशान है, सरकारी स्तर से जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण एवं जगह- जगह अलाव गिराने की मांग किया जा रहा है ।




