:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
मौसम विभाग ने नालंदा सहित राज्य के लगभग 14 जिलों में आने वाले 48 घंटे में शीतलहर को लेकर अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य में एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। ठंड को देखते हुए 3 जनवरी से 8 जनवरी तक स्कूलों को ठंड के कारण बंद कर दिया है। सतह से एक किलो मीटर ऊपर तक पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र भी राज्य के मध्य भाग में समुद्र तल से 1.5 किलो मीटर और 3.1 किलो मीटर तक बना हुआ है। वही जिला प्रशासन के द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहरी क्षेत्र में तो अलाव की व्यवस्था कर दी गई है,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक ठंड से बचने के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। सड़कों पर विजिबिलिटी इतनी कम है कि हर छोटी बड़ी वाहन दिन में भी अपनी गाड़ियों की बत्ती जला कर चलने को मजबूर है। इतना ही नहीं घना कोहरा होने के कारण गाड़ियां भी सरक सरक कर चल रही है। जहां सड़कों पर लोगों का हुजूम हुआ करता था इस कड़ाके की ठंड के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेकर इस ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर है। सरकार ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था करें जिसमें गरीब का पेट भरने का भी उपाय हो और किसान कैसे बचें इस पर भी सरकार का पूरा ध्यान हो।




