धनंजय कुमार राणा
देवघर झारखंड,
साइबर अपराधी इन दिनों लोन देने वाले विभिन्न एप्प पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।ऐसे ही मामले में देवघर साइबर पुलिस ने मारगोमुण्डा और सारवां थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 5 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।इन अपराधियों द्वारा गूगल में लोन देने वाले एप्प के साइट पर जाकर बड़ी चालाकी से कस्टमर केयर पदाधिकारी के तौर पर अपना मोबाइल नंबर अंकित कर देते हैं।जब इस नंबर पर आप कॉल करेंगे तो आपको ये साइबर अपराधी अपनी मीठी मीठी बातों में फंसा लेंगे।उसके बाद आपसे आधार और पैन का डिटेल मंगवा कर ओटीपी प्राप्त करेंगे।फिर आपके खाते से रकम उड़ा लेंगे।पूरी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि ये लोग धनी एप्प का फ़र्ज़ी पदाधिकारी बन लोगो को ठगने का काम करते थे।पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल,24 सीम,4 एटीएम कार्ड,1 पासबुक,1 मोरफो मशीन,1 वोटर कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया है।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है।
बाईट—सुमित प्रसाद,साइबर डीएसपी, देवघर




