रिपोर्ट:- संतोष चौहान!
सुपौल :- रेलवे पटरी के किनारे खेलने के दौरान बिजली करेंट लगने से एक बालक की हुई दर्दनाक मौत का वीडिओ सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मिडिया पर वायरल यह वीडिओ कहां और कब की है व किस परिस्थिति में बालक के शरीर में आग लगी है इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
लेकिन सूत्र बता रहा है कि वायरल वीडिओ पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी पंचायत की है, जहां बताया जा रहा है कि रेलवे पटरी के किनारे खेलने के दौरान एक बालक को बिजली का करेंट लग गया, जिससे बालक के शरीर में आग लग गई, और बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बालक के शरीर में आग लगने के बाद वहां अफरातफरी का आलम मच गया, आसपास के लोग ज़ब तक वहाँ पहुंचे तब तक बालक की झूलसने से मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि मृतक बालक दीनापट्टी वार्ड 19 निवासी जगन्नाथ पासवान का 12 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था।
दिलखुश कुमार के शरीर में बिजली करंट कैसे लगी इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि दिलखुश कुमार शाम के वक्त रेलवे पटरी के किनारे खेलने गया था उसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।
हालांकि घटना के बाद मृतक के घर पिपरा पुलिस भी पहुंची लेकिन मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। मृतक के पिता जगन्नाथ पासवान ने बताया की रेलवे पटरी के किनारे खेलने के क्रम में बिजली का करंट लगने से 12 वर्षीय दिलखुश कुमार की मौत हो गई है, कहा की उन्होंने पुलिस से मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराने को कहा है, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




