विधानसभा शून्यकाल समिति के विधायकों ने किया सदर अस्पताल का निरिक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!



बेगूसराय मे विधानसभा शून्य काल समिति के सदस्यों नें शुक्रवार की शाम बेगूसराय सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस कमिटी मे संजय कुमार सिंह, ललित कुमार और बाबूलाल शौर्य शामिल थे। अपने काफिले के साथ सदर अस्पताल पहुंचे विधायको नें सदर अस्पताल के हर बिभाग का गहराई से निराक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरो की संख्या, नर्सो की संख्या, तकनीशियन की संख्या आदि का डाटा सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी हासिल की। कमिटी नें भर्ती मरीजों से बात कर यहाँ मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा रखरखाव और खानपान की जानकारी भी हासिल की। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए विधायकों ने बताया कि बिधानसभा की दो कमिटी आज अलग अलग जिले के दौरे पर है।। एक कमिटी जहाँ आज समस्तीपुर के दौरे पर है वही दुसरी टीम आज बेगूसराय सदर अस्पताल का निरिक्षण कर रही है। उन्होंने बताया की बेगूसराय का सदर अस्पताल आधुनिक सुबिधा से लैस है। कुछ कमियां है जिसकी रिपोर्ट वो लोग सौपगे। विधायकों ने बताया कि सरकार नें काफी सुबिधा प्रदान किया है। आवादी के हिसाब से नर्सो की कमी पाई है। सिविल सर्जन को डाटा उपलब्ध कराने को कहा गया है। डाटा मिलने के बाद वो लोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपेंगे। विधायकों ने बताया कि सरकार की कोशिश का परिणाम है कि मरीज लगातार इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं जहां उन्हें हर तरह की सुविधा प्राप्त हो रही हैं। कुछ कमियां है उसे दूर कर लिया जायेगा। वही मंझौल रेफरल अस्पताल में मरीज को काटता बढ़ने के मामले में विधायक ने कहा किया उनके संज्ञान में नहीं है अगर ऐसा हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी। लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि ऐसा किस्क परिस्थितियों में हुआ है मरीज की जान बचाने के लिए लाइफ सिस्टम के रूप में गतता का प्रयोग किया जा सकता है।
कुल मिलाकर विधानसभा शून्य काल के सदस्यों ने बेगूसराय सदर अस्पताल की व्यवस्था देखकर संतुष्ट नजर आये। समिति नें कुछ कमियां पाई है उसकी रिपोर्ट वो सरकार से करेंगे।
बाइट -बाबूलाल शौर्य
बाइट – ललित कुमार
बाइट-संजय सिंह।

Join us on: