मजदूर की संदिग्ध मौत पर बड़ा एक्शन मिथिला परिक्षेत्र के डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मजदूर की संदिग्ध मौत पर बड़ा एक्शन मिथिला परिक्षेत्र के डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,सात थानों की पुलिस रही तैनात

मजदूर की रहस्यमयी मौत, भट्ठा मालिक को भेजा गया जेल

चिमनी हादसे से उभरी शंका, चिमनी मालिक अनिल व गौरव सुराणा हुए गिरफ्तार

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र में चिमनी पर काम कर रहे मजदूर मोहम्मद नवीन की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता और जनप्रतिरोध के शिकायत को मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की बारीकी से जानकारी ली है। दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का स्वंय निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों से भी रिपोर्ट लिए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जांच निष्पक्ष, तेज और पारदर्शी तरीके से हो तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आगे उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। कानून- व्यवस्था बनाए रखने की भी लोगों से बात कही। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, फूलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार तथा झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें। आठ थानों के थानाध्यक्ष भी इलाके में कैंप कर रहे हैं और जांच में सहयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सात थानों की पुलिस बल तैनात कर दी गयी है। पूरे गांव में गश्त बढ़ा दी गयी है, ताकि किसी भी तरह के संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर इंट भट्ठा मालिक अनिल सुराणा व गौरव सुराणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर प्राप्त साक्ष्य एवं मिलने वाले सबूतों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है। साथ ही लोगों को प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। मजदूर की मौत कओ लेकर कभी जांच जारी है।

Join us on:

और पढ़ें