पंडा ने किया नाबालिक से मंदिर में छेड़खानी ,दुष्कर्म का प्रयास!

SHARE:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

प्राथमिक दर्ज ,न्यास समिति का मुख्य कर्मचारी भेजा गया जेल

पटना ।पटना जिला के खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर स्थित श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर में एक नाबालिक के साथ छेड़खानी मामले में खुसरूपुर थाना पुलिस ने न्यास समिति के मुख्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य कर्मचारी इस मंदिर का पंडा भी है और सावन माह में गर्भ गृह की निगरानी और देखभाल के लिए श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति ने उसे इसका ठेका भी दिया था।
छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने वाली इस कर्मचारी का नाम उपेंद्र पंडा उर्फ बोतल पांडा बताया जाता है ।वह बैकटपुर के रजवाड़ा गांव निवासी स्वर्गीय कामेश्वर पांडा का पुत्र बताया जाता है।
खुसरूपुर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अनुसार बोतल पंडा की यह काली एवं घिनौनी करतूत मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है ।बोतल पांडा ने उसे नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया ।विश्व प्रसिद्ध इस मंदिर की पवित्रता को कलंकित करने और गरिमा को तार-तार करने वाली घटना की जानकारी होते ही पुलिस में तत्काल आरोपी बोतल पंडा को हिरासत में ले लिया ।पुलिस ने कैमरे के हाई डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया है।उपेंद्र पांडे की इस काली करतूत से मंदिर का पंडा समुदाय आहत है।इस वारदात के बाद मंदिर के पंडा समाज की मान मर्यादा पर सवाल पैदा हो गया।
बताते हैं कि नाबालिक लड़की सावन में मंदिर में पूजा के लिए आई थी ।मंदिर परिसर में नाबालिक को अकेला पाकर कर्मचारी उपेंद्र ने उसे पकड़ लिया छोटे शंकर जी मंदिर के गर्भ गृह में ले जाकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। नाबालिक बच्ची किसी तरह इस हवसी दरिंदे के चंगुल से छूटकर भागी और मंदिर न्यास समिति के कार्यालय को घटना की जानकारी दी। न्यास समिति ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी। खुसरूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बोतल पंडा को हिरासत में ले लिया ।नाबालिक की मेडिकल जांच के बाद बोतल पंडा को बी एन एस की सुसंगत धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया।
बोतल पंडा की इस काली करतूत से मंदिर का पंडा समाज आहत है। पंडा समाज ने इस कुकृत्य की घोर निंदा की है ।स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखाई पड़ा। जानकार बताते हैं कि न्यास समिति ने चंद दिन पूर्व बोतल पंडा को 55000 ₹500 में मंदिर के गर्भ गृह का ठेका दिया था।

Join us on: