:- सोनी पांडेय की रिपोर्ट
नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतकर पहुंची मिथिला की बेटी का हुआ सम्मान, पैतृक गांव पहुचने पर लोगो ने गाजे बाजे के साथ उसका स्वागत,
पड़ोसी जिला मधुबनी के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत सदुल्लहपुर पंचायत के पोखरौनी निवासी संतोष सहनी की पुत्री श्रद्धा सहनी ने वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा महाराष्ट्र के पुणे स्थित बालेवाडी मे 27 से 30 दिसम्बर 2021 तक आयोजित कैडेट जूनियर और सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।बेटी के इस कारनामे पर अपने पैतृक गांव पहुचने पर लोगो ने गाजे बाजे के साथ उसका स्वागत किया। वहीं अब पड़ोसी जिला दरभंगा मे भी बेटी का सम्मान किया जा रहा है।इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ0 निर्भय शंकर भारद्वाज ने सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेकटार स्थित श्रद्धा का पाग चादर पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उसका सम्मान किया एवं हौसला बढ़ाया।
बाइट
1,श्रद्धा सहनी,नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप
2, डॉ0 निर्भय शंकर भारद्वाज,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य




