दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

एक बार फिर से रहुई थाना पुलिस सुर्खिया बटोर रही है।गौरतलब है कि रहुई थाना क्षेत्र के डीहरा गांव में नव वर्ष के दिन एक तरफ जहां लोग खुशियां मना रहे थे।वहीं दुसरी तरफ डीहरा गांव में मामूली से विवाद मे पक्षो के बीच मामूली विवाद पर मारपीट हो गयी। बात इतनी बढ़ गयी कि इस झगड़े में जख्मी एक युवक की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि नव वर्ष के सुबह डीहरा गांव निवासी चन्देश्वर पासवान व नंदू पासवान के परिजनों के बीच झगड़ा हो गया।इस झगड़े में चन्देश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।रहुई अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सको ने गंभीर हालत में वेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया। एक जनवरी की मध्य रात्रि में इलाज के दौरान सिकंदर पासवान की मौत हो गयी।मृतक के परिजनों ने बताया कि झगड़ा आग तापने को लेकर हुई थी।कुल्हाड़ी से मारपीट कर किया गया था। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजन के फर्द बयान पर केस दर्ज किया गया है।
मृतक के परिजन पुलिस के कार्य शैली पर लगाया गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के भाई सुक्कर पासवान ने बताया कि जब घटना हुई इसके बाद हमलोग जख्मी भाई को इलाज के लिये इधर उधर भाग दौड़ कर रहे थे।इसी दरम्यान रहुई थाना पुलिस ने मेरा एक भाई राजन पासवान को डीहरा गांव से उठाकर थाने ले आयी। रात दिन थाने में रखकर पुलिस मारपीट करती रही। आक्रोशितों ने पुलिस पर दोरंगी नीति का आरोप लगाकर रहुई थाने का घेराव किया। मृतक के परिजन ने बताया कि जब हमलोग थाने का घेराव कर मृतक के निर्दोष भाई राजन को छोड़ने की गुहार पुलिस से लगाई।इसके बाद राजन को छोड़ा गया।राजन ने बताया कि पुलिस ने बर्बरता पूर्वक मारपीट किया है। बताया जाता है जाता है घटना के बाद दोनों पक्षों के तरफ से दो लोगों को गिरफ्तार की गयी है।

Join us on:

Leave a Comment