अवैध उगाही को लेकर छात्रों ने किया जमकर हंगामा!

SHARE:

:- सोनी पांडेय की रिपोर्ट

-दरभंगा जिला के बिरौल अनुमंडल में छात्रों ने कॉलेज की मनमानी और छात्रों से अवैध उगाही को लेकर हंगामा करते हुए दरभंगा से कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क को छात्रों ने बिरौल में जाम कर दिया है। छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सड़क को जाम किये हुए है। कई घंटो से जाम लगे होने के कारन दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई है.

दरसअल बिरौल के जे के कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का आरोप है की कॉलेज के द्वारा छात्रों से हर परीक्षा के फॉर्म भरने से लेकर रजिस्टेशन के साथ रिजल्ट देने तक छात्रों से अवैध रूप से रूपये की मांग की जाती है जो छात्र रुपया नहीं देता उन्हें रिजल्ट नहीं दिया जाता है। व्ही फर्जी रसीद कॉलेज के द्वारा देने का आरोप छात्र कॉलेज प्रशासन पर लगा रहे है। छात्रों ने कहा की प्रिंसपल को शिकायत लिखित देने के बाद भी कोइ करवाई नहीं की जाती है।

बाइट
1,रमेश कुमार ,छात्र
2,अमित कुमार ,छात्र

Join us on:

Leave a Comment