मधुबनी- सहयोग शिविर का आयोजन, सैकड़ों आवेदन हुये प्राप्त, तय समय के अंदर होगा निष्पादन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर पंचायत भवन में बुधवार को प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
आयोजित शिविर के मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि वहुत से ऐसे परिवार है जो पैसा के अभाव में अपना जांच तक नही करा पाते हैं। मानव का सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रखंड बिकास पदाधिकारी ने आगे बताया कि बासोपट्टी प्रखंड के विभिन्न गांवों में आगे भी इसी प्रकार का शिविर लगाया जाएगा। शिविर में पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों ने गांव मे आकर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाले सभी चिकित्सको का धन्यबाद किया। कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का भी वितरण किया गया।
इस के साथ ही शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को सुनना एवं प्राप्त आवेदन से संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दिया।
इस अवसर पर डीसीएलआर प्रवीण कुमार पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार,अंचलाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित रहे।

Join us on: