4.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर हुआ गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर के इसाकचक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने में लगे तस्करों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छापामारी अभियान चलाते हुए 4 .5 0 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया है| चारों तस्करी इसाकचक थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा है| गिरफ्तार तस्कर मे मोहन कुमार , किशोर कुमार, गुड्डू कुमार ,और सुमित कुमार शामिल है|हालांकि पुलिस के मुताबिक सभी तस्कर घूम घूम कर ब्राउन शुगर बेचते हैं| जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसाकचक थाना क्षेत्र में लगातार ब्राउन शुगर का मामला सामने आ रहा है| जहां पर गांजा शराब ब्राउन शुगर तमाम नशीली पदार्थ में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है| इससे पूर्व में एक फर्जी पत्रकार को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था| हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार तस्कर को गिरफ्तार किया है| सभी का उम्र लगभग 19 से 25 वर्ष बताया जा रहा है| पुलिस चारों गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है| और आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Join us on:

Leave a Comment