गांजा पीने का विरोध करने पर जमकर की युवक की पिटाई !

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में गांजा पीने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गंजेडी ने मिलकर जमकर मारपीट की| बताया जा रहा है कि राकेश कुमार के जमीन पर कुछ युवक ने गांजा पी रहे थे, जिसका विरोध करने पर एक दर्जन से अधिक गंजेड़ी ने राकेश को पकड़कर जमकर मारपीट कर दी| जिससे कि वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन ने उसे छोड़ाकर कर तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर उनका उपचार हो रहा है| हालांकि परिजन तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है| स्थानीय सूत्रों के मुताबिक नशेड़ी तकरीबन डेढ़ साल से गंजा उसी स्थल पर पीता था| लेकिन उनका विरोध करने पर राकेश के साथ मारपीट हुई है! घटना के बाद पूरे इलाका छावनी में तब्दील हो गया|

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें