:- ऋषिकेश की रिपोर्ट
नव वर्ष के मौके पर शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 5 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है l उक्त बातों की जानकारी देते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि नूरसराय ,वेना चंडी और हरनौत से 5 व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हरनौत से सूरज कुमार नूरसराय के भेड़िया से मुकेश कुमार वेना के कचरा से चिंटू कुमार चंडी थाना इलाके के उत्तरा से गौतम कुमार और मनीष को गिरफ्तार किया गया है ।




