सड़क दुर्घटना में मृतक के पुत्र ने दर्ज कराई प्राथमिकी!

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गई थी नारु मिर्धा की दर्दनाक मौत

रानीश्वर(दुमका)

अंग्रेजी नववर्ष पर शनिवार को मसानजोड़ के पास मारुति भान के चपेट में आकर नारु मिर्धा की दर्दनाक मौत के मामले में मृतक के पुत्र अभिजीत मिर्धा की लिखित सूचना पर मसानजोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं ।साथ ही भान के चालक बकेश्वर बिश्वास को गिरफ्तार कर न्यायालय में हाजिर करने के पश्चात केंद्रीय कारा भेज दिया गया है|वाहन चालक मुर्शिदाबाद जिला अन्तर्गत बोदा थाना के खरबोन गांव का रहने वाला हैं।शराब के नशे में धुत चालक ने मृतक के शव को वाहन से तीन किलो मीटर तक घसीट कर मुड़जोड़ा तक लाया था|थाना से मिली जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौप दिया गया हैं ।

Join us on:

Leave a Comment