सोहराय पर्व की तैयारी को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति एवं सरना समिति की बैठक!

SHARE:

प्रेमशंकर पाठक की रिपोर्ट

नाला(जामताड़ा)

दिशाम सोहराय पर्व मनाने को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति एवं सरना समिति की संयुक्त बैठक रविवार को कुमीरदहा स्थित डाकबंगला परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 10 जनवरी से शुरु हो रहे सोहराय पर्व पर विचार विमर्श किया गया। सोहराय पर्व के दौरान पहला दिन ओम, दुसरे दिन बेंगान, तीसरे दिन खुंटाव, चौथे दिन जावे तत्पश्चात अंतिम दिन सकरात के अनुष्ठानों का पारंपरिक ढंग से घर-घर में आयोजन करने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रुप से कर रहे राजीव हेंब्रम एवं महादेव हेंब्रम ने कहा कि गौरवशाली आदिवासी संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक ढ़ंग से रीति-रिवाज का पालन करें। वहीं बैठक के दौरान मांझी, लासेर साल, नायकी, जोगमांझी, जोग परानीक, भद्दो, परानीक, गुड़ित आदि पारंपरिक पदधारकों ने सोहराय को पूरे उत्साह से मनाने की अपील की। कहा कि पर्व को केवल औपचारिकता बनाने की बजाय पर्व में अपने रिश्तेदार, परिचित एवं पड़ोसियों को शामिल कर इसे भव्य बनायें। तत्पश्चात चर्चा के क्रम में नियमित रुप से प्रत्येक माह के पहले रविवार को बैठक करने पर सहमती बनी। बैठक में विजय टुडू, शिवशंकर हांसदा, मिरुलाल मुर्मू, नारायण मरांडी, शिदाम बास्की, कालीदास मरांडी, सुनील मरांडी, बाबुश्वर मुर्मू, लखीश्वर मरांडी, तुम्बा मुर्मू सहित काफी संख्या में पदधारक एवं सदस्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment