भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के जिला कमेटी की बैठक आयोजित!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

स्थानीय मुद्दो पर 5 से 10 जनवरी 2022 तक प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय

दुमका

आज रविवार को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला कमिटी की बैठक कॉमरेड धुनाई मरांडी की अध्यक्षता में की गई।बैठक में राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉमरेड एहतेशाम अहमद की उपस्थिति में जिला सचिव सुभाष हेंब्रम ने जिले की गतिविधि पर रिपोर्ट पेश की|बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 से 10 जनवरी तक स्थानीय मुद्दो पर प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय मुद्दों के साथ साथ राज्य में अविलंब पंचायत चुनाव कराने,निजी बस के संचालकों द्वारा मनमाना भाड़ा वसूलने,आदिम जनजाति माल पहड़ियाओ को लाल कार्ड से अंत्योदय अन्य योजना में हस्तांतरित करने आदि मांगो को लेकर 7 जनवरी को रामगढ़ परखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, 8 जनवरी को दुमका प्रखंड में धरना प्रदर्शन किया जाएगा बाकी परखंडो में मांग पत्र सौपा जायेगा। बैठक में कॉमरेड देवी सिंह पहाड़िया, कामरेड अखिलेश कुमार झा, कॉमरेड सुनील मुर्मू, कॉमरेड सनातन देहरी,कॉमरेड विष्णु राणा,कॉमरेड निमधन तुरी एवं सदमुनि देवी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment