रामजी साह की रिपोर्ट
खोजी कुत्ते के माध्यम से हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास,24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली
रामगढ़(दुमका)
थाना क्षेत्र के गुडंरो गांव के बाहर स्थित कुएं से शुक्रवार को एक पांच वर्षीय आदिवासी बच्चे असबीन टुडु का शव बरामद हुआ था|पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह बात साफ हुई कि बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है| बच्चे के परिजनों के अनुसार पुरानी दुश्मनी को लेकर बच्चे की हत्या कर शव को कुप में फेक दिया है|मामले में सुसुनिया पंचायत अन्तर्गत बारांटांड गांव के जेखल टुडु ने अपने पुत्र की मौत को हत्या बताते हुए रामगढ़ थाना में लिखित ब्यान दिया है|मृतक बच्चे के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या मामले में रामगढ थाना कांड संख्या 120/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है|हालांकि पुलिस लगातार दो दिनो से खोजी कुत्ते के माध्यम से हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है| लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है|ज्ञात हो कि बारांटांड के जेखल टुडु का पांच वर्षीय बच्चा 28 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला था लेकिन उस दिन के बाद से पुनः वापस घर नहीं पहुंचा| मृतक के पिता ने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों को फोन कर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला|अचानक 31 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि गुंडरो गांव के बाहर एक कूप में एक शव तैर रहा है| इन्होंने जाकर घटनास्थल पर देखा तो पुत्र का ही शव निकला| ज्ञात हो कि विगत 5 माह पूर्व नव खेता पंचायत के इलाज पहाड़ी गांव में भी अज्ञात अपराधीयों ने 7 वर्षीय आदिवासी छात्र की हत्या कर दी थी, जिसमें आज तक पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई तथा अभी तक पुलिस अनुसंधान जारी है |बरहाल मामले में प्रभारी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस अपराधी की धर-पकड़ में जुट गई है |जल्द ही पुलिस को सफलता मिलेगी| अपराधी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा |बरहाल मृतक परिवार का रो रो कर बुरा हाल है|




