ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
काठीकुंड थाना प्रभारी ने नवजात को कराया फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
काठीकुंड(दुमका)
काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में तालाब के किनारे गुरुवार को एक नवजात शिशु लगातार रोये जा रहा था, मानो वह पुकार रहा था कि मां तुम कहां हो- मां तुम कहां हो, मुझे यहां क्यों छोड़ दी हो।इसी दौरान कर्णपुरा गांव के सुजीत मरांडी तालाब किनारे पहूंचे तो उन्हें नवजात शिशु तड़पता मिला। सुजीत नवजात को अपने घर लेकर आ गए और संदी सोरेन, सरिता किस्कू को जानकारी दिया।लेकिन एक दिन नवजात शिशु को रखने के बाद संदीप सोरेन, सुजीत मरांडी, सरिता किस्कू ने शुक्रवार को इसकी जानकारी थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल को दी। काठीकुंड थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने शुक्रवार को कर्णपुरा गांव पहुंच कर स्थल की जांच कर नवजात शिशु को अपने साथ थाना ले आए। बाद में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और बताया कि नवजात शिशु को चाईल्ड होम में रखा जायेगा।
थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है, किसके द्वारा नवजात शिशु को फेंका गया है।




