ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
आदिवासी युवाओं ने आज के दिन को आदिवासीयों का काला दिवस के रूप में मनाया
दुमका
शनिवार को दुमका के सिद्दो मुर्म कन्हू मुर्मू पोखरा चौक में आदिवासी युवाओं ने इकट्ठा होकर एक जनवरी को खारसांवा गोलीकांड में शहीद हुए आदिवासीयों को याद करते पुष्प अर्पित किया|आदिवासी युवाओं ने आज एक जनवरी के दिन की घटना को आदिवासीयों का काला दिवस के रूप में मनाया|अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि
स्वतंत्र भारत में उक्त घटना जलियांवाला बाग की तरह पहला गोलीकांड है|बताया कि हजारों आदिवासियों ने इस दिन अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर खारसांवा में हो रहे आयोजन में सम्मिलित हुए थे, जिसपर मिलिट्री प्रशासन ने निहत्थे आदिवासीयों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। जिसमे हजारो आदिवासियों शहीद हो गए थे।
अवसर पर यहां अमर मरांडी, सचिदानंद सोरेन, विनोद मुर्मू, निखिल मुर्मू, विशाल मरांडी, उत्तम बेसरा, अमित मुर्मू, अखिल मरांडी, जयप्रकाश मरांडी आदि उपस्थित थे।




