भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा उठा ईलाका!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान करीब 5 राउंड गोली चलने की सूचना है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना कि सूचना लोगों ने लखनौर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने और जांच में लग गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा फायरिंग की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों और किसी के घायल होने संबंधी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Join us on: